शादी में झूठी अफवाह फैलाना पड़ा महंगा

शादी में खाने की बुराई और अफवाह फैलाने वालों के लिए ये खबर सावधान करने वाली है. दरअसल, ये मामला एमपी के ग्वालियर की है... जहां शादी के दौरान खाना कम पड़ने की अफवाह फैलाने पर गोली चल गई... हुआ यूं कि जीजा-साले एक शादी में ये अफवाह फैला रहे थे कि खाना कम पड़ गया... जब ये बात दूल्हे ने सुनी तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया... और अफवाह फैला रहे जीजा साले पर गोली चला दी... बता दें कि, जीजा साले को गोली मारने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने पूछताछ में बताया की उसकी शादी का मजाक बना रहे थे बोल रहे थे की शादी में खाना कम पड़ गया था ऐसी अफवाह फैला रहे थे और यही बात करने के दौरान दल्हे को गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में गोली चला दी, वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ