चुनाव आयोग की सख्ती

झारखंड में चुनाव की घोषणा के बाद अब तक 198.12 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और कैश जब्त की गयी है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में अवैध खनिज और अवैध खनन में लगायी गयी मशीनों को भी जब्त किया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी दी।
जब्ती की यह राशि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हुई जब्ती से लगभग 10 गुना अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 18.76 करोड़ रुपये की ही जब्ती हुई थी। माना जाए तो यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ